इटाढ़ी प्रखंड में इस वर्ष धान खरीद को लेकर किसानों की ओर से पंजीकरण की प्रक्रिया तेज रही है। शुक्रवार को रात 9:30 बजे तक तक कुल 4447 किसानों ने धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 1850 रैयत किसान शामिल हैं, जबकि 2597 गैर-रैयत किसानों ने भी अपना पंजीकरण कराया है। वहीं 1233 किसानों से 8723.312 एमटी खरीद की गई है।