शामली: लक्ष्मीपुरा के गोविंद हत्याकांड में पुलिस ने गांव के 2 लोगों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jul 3, 2026 शुक्रवार रात करीब 9 बजे झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि 4 मई को लक्ष्मीपुरा निवासी गोविंद नाम का युवक घेर में सोया था। अगले दिन उसका जला हुआ शव किसान इंद्रभान के खेत में बनी ट्यूबवेल से बरामद हुआ था। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में गांव के ही राजवीर और जगपाल नाम के 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।