Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
महाराष्ट्र
dainiknewssach
चिराग पासवान पहुंचे भरत तिवारी के घर भीड़ इतनी इकट्ठा....
Mau, Chitrakoot
| Jul 4, 2026
MORE NEWS
कोलकाता से मऊ कस्बा आई 'चमत्कारी' दवा: हर तरह के पुराने दर्द से परमानेंट छुटकारा? #dainiknewssach #viralvideo #trendingreels #facebook
Mau, Chitrakoot | Jul 4, 2026
*मऊ में पॉलिथीन के खिलाफ एसडीएम का अभियान, 22 दुकानदारों पर ₹14,700 का जुर्माना.मऊ, चित्रकूट। मऊ नगर पंचायत क्षेत्र में 1 से 12 जुलाई 2026 तक चल रहे प्लास्टिक उन्मूलन महा-अभियान (PUMA 5.0) के तहत शुक्रवार शाम उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन के नेतृत्व में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बाजार रोड एवं बस स्टैंड क्षेत्र की दुकानों पर छापेमारी कर जांच की।अभियान के दौरान 22 दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद होने पर संबंधित दुकानदारों पर कुल ₹14,700 का जुर्माना लगाया गया। अधिकांश दुकानदारों पर ₹500, कुछ पर ₹1,000 तथा एक दुकानदार पर ₹200 का अर्थदंड लगाया गया।कार्रवाई के दौरान सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को भी कड़ी चेतावनी दी गई। उप जिलाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त �
Mau, Chitrakoot | Jul 4, 2026
प्रेम प्रसंग के चलते दो बच्चों को स्कूल छोड़कर महिला हुई फरार मामला मऊ थाना अंतर्गत मऊ कस्बे का #dainiknewssach #viralvideo #trendingreels #trending #चित्रकूट
Mau, Chitrakoot | Jul 4, 2026
*प्रेस विज्ञप्ति* *मोहना नदी के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया श्रमदान एवं वृक्षारोपण* जनपद चित्रकूट की ग्राम पंचायत कोटवा के चचोखर मजरा में आज मोहना नदी के जीर्णोद्धार कार्य का कार्यक्रम मुख्य अतिथि माननीय विधायक मऊ/मानिकपुर श्री अविनाश द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत दोनों अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया तथा मोहना नदी के जीर्णोद्धार कार्य में श्रमदान कर जनभागीदारी का संदेश दिया। इस अवसर पर माननीय विधायक मऊ/मानिकपुर श्री अविनाश द्विवेदी ने कहा कि जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग जनपद में आगमन के पश्चात लगातार भ्रमण कर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोहना नदी का जीर्णोद्धार कार्य जिला खनिज फाउंडेशन की लगभग 74 लाख रुपये की धनराशि से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नदी संरक्षण एक सामाजिक दायित्व है तथा इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। माननीय विधायक ने कहा कि गोइयां खुर्द क्षेत्र की नदी के जीर्णोद्धार के संबंध में भी जिलाधिकारी के साथ चर्चा की गई है तथा उसके संबंध में पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नदियों की साफ-सफाई एवं पुनर्जीवन से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां नदी में गहरे जलाशय हैं, वहां चेक डैम के माध्यम से पानी को संरक्षित किया जाएगा, जिससे कृषि कार्यों को लाभ मिलेगा। जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गत माह निरीक्षण के दौरान जानकारी प्राप्त हुई थी कि मोहना नदी की कई वर्षों से सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण यह नदी विलुप्त होने की स्थिति में पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनपद की नदियों की साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार का कार्य प्राथमिकता से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि लगभग 15 किलोमीटर लंबी इस नदी का जीर्णोद्धार जिला खनिज फाउंडेशन के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खुदाई से निकलने वाली मिट्टी किसानों के लिए निःशुल्क उपलब्ध है तथा किसान अपने खेतों की उर्वरता एवं समतलीकरण हेतु इसका उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कई किसान अपने खेतों के लिए मिट्टी ले भी जा रहे हैं। इस दौरान कृषक श्री राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने लगभग 30 ट्रॉली मिट्टी अपने खेतों में डलवाई है। जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक किसानों से इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने, तालाबों में जल संचयन करने तथा तालाबों के जीर्णोद्धार में भी सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मिट्टी परिवहन एवं जनसहभागिता में योगदान देने वाले अभी तक लगभग 100 से ज्यादा किसान 80000 घन मीटर मिट्टी के उपयोग ले चुके हैं। किसानों मे श्री राजेश कुमार, श्री पुष्पराज यादव, श्री अमित द्विवेदी, श्री अजयपाल, श्री ब्रजेश पाण्डेय एवं श्री टीकू द्विवेदी आदि को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री अमित कुमार पाण्डेय एवं श्री शैलेश शुक्ला द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मऊ श्री आर.आर. रमन, अधिशासी अभियंता सिंचाई श्री पी.के. मिश्रा, प्रभारी विकास खंड अधिकारी श्री संजय पाण्डेय सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Mau, Chitrakoot | Jul 4, 2026
चिराग पासवान पहुंचे भरत तिवारी के घर भीड़ इतनी इकट्ठा.... - Mau News