तिलहर: निगोही में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिवार ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर शव रखकर किया जाम, मौके पर पुलिस
दरअसल पूरा मामला निगोही कस्बे के विनायक अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि यहां सर्वेश कुमार ने अपनी गर्भवती पत्नी को 3 जनवरी को भर्ती कराया था। यहां डॉक्टर ने ऑपरेशन किया था जिसके बाद बच्चे का जन्म हुआ था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान अस्पताल में महिला की पेशाब की नाली भी काट दी। हालत बिगड़ने पर महिला को बरेली में भर्ती कराया गया।