गोरखपुर के सहजनवा ब्लॉक के साहिजना गांव में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सामने लगा हैंडपंप बीती रात चोर उखाड़ ले गए। इस घटना से स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीणों में रोष है। आरोग्य मंदिर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) किरण सिंह ने सहजनवा थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है।