रायपुर: नशेड़ी ड्राइवरों पर पुलिस का शिकंजा, इस बार फंसे इतने लोग, अब तक 3252 लोगों पर कार्रवाई और ₹10,000,000 जुर्माना
Raipur, Raipur | May 21, 2026 21 मई गुरुवार दोपहर 3 बजे रायपुर पुलिस ने जारी किया आंकड़ा,राजधानी रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीती रात 61 नशेड़ी वाहन चालकों को पकड़ा गया। इस साल अब तक कुल 3252 ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में कार्रवाई की जा चुकी