कुरावली: कुरावली क्षेत्र में ट्रैक्टर और टेंपो की आपसी भिड़ंत में टेंपो सवार महिला की हुई मौत
जनपद एटा के सकीट निवासी 45 वर्षीय महिला शकुंतला देवी पत्नी विजय कुमार अपने मायके बिछवा थाना क्षेत्र के ग्राम किन्हावर में टेंपो में सवार होकर जा रही थी। शुक्रवार की दोपहर जैसे ही वह कुरावली मंडी के निकट पहुंची तभी ट्रैक्टर ओर टेंपो को आपसी भिड़ंत हो गई। जिसमें सवार महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।