झुंझुनू: धनवंतरी सप्ताह के तहत कलेक्टर ने जिला आयुर्वेद अस्पताल में निशुल्क योग व नेचुरोपैथी आयुर्वेद शिविर का किया उद्घाटन
धनवंतरी सप्ताह के तहत रविवार सुबह 11:00 बजे झुंझुनू जिला मुख्यालय पर किसान कॉलोनी में स्थित आयुर्वेद अस्पताल में निशुल्क योग और नेचुरोपैथी आयुर्वेद निशुल्क शिविर का उद्घाटन किया गया,अस्पताल में आयोजित शिविर का उद्घाटन जिला कलेक्टर रामावतार मीणा व आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर रमेश शर्मा ने किया शिविर में विभिन्न कंपनियों ने अपनी स्टॉल भी लगाई ।