झुंझुनू: झुंझुनू विधानसभा के उपचुनाव को लेकर झुंझुनू शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
झुंझुनू शहर में रविवार को शाम 4:00 बजे झुंझुनू कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी व निर्वाचन अधिकारी के निर्देश अनुसार फ्लैग मार्च निकाला, झुंझुनू विधानसभा के उपचुनाव 13 नवंबर को होने हैं और उसी को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो और आमजन भी निर्भय होकर मतदान करें,इसी को लेकर झुंझुनू शहर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया गया है।