गुरारू: बरोरह गांव में वामपंथी एकजुटता को लेकर फारवर्ड ब्लॉक (क्रांतिकारी) की बैठक आयोजित
Guraru, Gaya | Jun 1, 2026 प्रखंड के बरोरह स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में सोमवार को अखिल हिंद फारवर्ड ब्लॉक (क्रांतिकारी) की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता बिंदेश्वर प्रसाद तथा संचालन संतोष गिरी ने किया।बैठक में 14 जून को पटना के श्रीकृष्ण सामुदायिक भवन में आयोजित "वाम क्रांतिकारी एकजुटता के लिए सार्थक पहल" कन्वेंशन को सफल बनाने पर चर्चा की गई।