कोंडागांव: ग्राम मांडोकी खरगांव में खिचड़ी खिलाते समय मवेशियों ने मचाई भगदड़, मवेशी मालिक घायल
कोंडागांव जिले के ग्राम मांडोकी खरगांव में आज एक गंभीर घटना हुई है। जिसमें एक ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया है। घायल ग्रामीण कमलेश सलाम के परिजनों ने आज शुक्रवार शाम 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कमलेश सलाम अपने मवेशियों को आज खिचड़ी खिला रहा था उसी दौरान मवेशियों के बीच भगदड़ हो गई। इसी भगदड़ में एक बैल ने कमलेश सलाम के गुप्तांग में सींग से हमला कर दिया।