कोंडागांव: आड़का छेपड़ा में नाबालिक बाइक चालक ने किशोरी को बाइक से ठोका, हादसे में किशोरी घायल हुई
जिला मुख्यालय स्थित आड़का छेपड़ा में आज शुक्रवार शाम 7 बजे बस्ती के ही एक नाबालिक बालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए किशोरी निहारिका कौशिक को टक्कर मार दिया। इस हादसे में निहारिका कौशिक बुरी तरह घायल हो गई है जिसे उनके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल किशोरी के परिजनों ने नाबालिक बाइक चालक के खिलाफ शिकायत किया है।