कोंडागांव: ग्राम करंडी में बाइक सवार महिला चलती बाइक से गिरकर हुई घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया जिला अस्पताल
कोंडागांव जिले के ग्राम करंडी बम्हनी पारा में आज शाम 7 बजे एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमे बाइक सवार एक महीला घायल हो गई है। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों द्वारा निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया हैं। हादसे के संबंध में बाइक चालक दयालु राम पोयाम ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल बीजापुर आया हुआ था वहीं शाम को अपने गांव माक़डी जा रहा था।