बाबा भूतनाथ का 1100 पुष्प कमलों से हुआ भव्य श्रृंगार
मंडी के ऐतिहासिक भूतनाथ मंदिर में बाबा भूतनाथ का 1100 पुष्प कमलों से भव्य एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया। रंग-बिरंगे कमल पुष्पों से सजे बाबा भूतनाथ के दिव्य स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने बाबा भूतनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Mandi, Mandi | Aug 12, 2026