मऊरानीपुर: कुआगांव में घरेलू विवाद के बाद महिला ने किया जहरीला पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर; झांसी मेडिकल कॉलेज किया रेफर
मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम कुआगांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।