पटना ग्रामीण: DEO कार्यालय से करोड़ों रुपए मिलने पर मंत्री हरि सहनी ने कहा, जो गलत करेगा वह पकड़ा जाएगा
पश्चिम चंपारण के DEO के पास से करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपए कैश मिले हैं। इसे लेकर भाजपा कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी ने साफ-साफ कह दिया है की जो भी गलत करेगा, वह पकड़ा जाएगा और जेल जाएगा। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि पहले ED और सीबीआई सिर्फ विभाग था लेकिन अब विभाग और प्रभाव दोनों है।