पटना ग्रामीण: BPSC परीक्षा नियंत्रक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, 1409 अभ्यर्थियों को मिले हैं नेगेटिव नंबर
BPSC कार्यालय में BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 1409 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनके नेगेटिव नंबर आए हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया की सिर्फ एक अभ्यर्थी ही है जिसे 120 नंबर आए हैं।