पटना ग्रामीण: अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से मुलाकात की, आशीर्वाद लिया
अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर विजेंद्र सिंह रविवार की शाम राबड़ी आवास पहुंचे। जहां उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से मुलाकात की और साथ हीं आशीर्वाद भी लिया। हालांकि यह तस्वीर कितने बजे की है इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। विजेंद्र सिंह ने मीसा भारती और रोहिणी आचार्य से भी मुलाकात की है।