पिछोर: भौंती थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 72 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
थाना भौंती पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 08 पेटी देशी शराब ले जा रहे दो आरोपियों को मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 166/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। जिसका प्रेस नोट आज शुक्रवार शाम लगभग 5:30 बजे जारी किया गया।