पवित्र श्रावण मास के पुनीत अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैरासी महादेव दर्शन यात्रा 09 अगस्त को बड़ी धुमधाम से निकलेगी। यात्रा में ग्रामीणों की अधिक से अधिक सहभागिता को लेकर समिति आसपास के गांव मांगरूल बुजुर्ग व खुर्द, ग्राम खेड़ी बुजुर्ग व खेड़ी, नवलपुरा, मेनगांव, पिपराटा, बड़गांव, नागझिरी, राजपुरा, गोपालपुरा, टेमला, उबदी, नंदगांव, अकावल्या सहित अन्य गांवों में शिव चैपाल लगाकर यात्रा का आमंत्रण दिया जा रहा है। चैरासी महादेव दर्शन यात्रा समिति के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र भावसार लाला ने बताया कि शिव चैपाल के दौरान प्रेरणास्त्रोत पंडित जगदीश ठक्कर ग्रामीणों को यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कि पुराणों के अनुसार जो व्यक्ति एक दिन में चैरासी महादेव के दर्शन करता है, उसे चार धाम, बारह ज्योर्तिलिंग, गंगा स्नान आदि तीर्थों के पुण्य का लाभ मिलता है। इसलिए शहर में चैरासी महादेव दर्शन यात्रा निकाली जा रही है और यात्रा का यह 15वां वर्ष है।
#khargone_f