हैदरगढ़: मंझूपुर में जमीन विक्रय के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
विकासखंड त्रिवेदीगंज अंतर्गत मंझूपुर में जमीन खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने पीड़ित से आरटीजीएस और नगद के माध्यम से कुल 4 लाख से अधिक रुपये हड़प कर बैनामा कराने के बहाने तहसील ले जाकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने इस संबंध में थाना लोनी कटरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।