गुरुग्राम जिला अदालत ने विदेशी शराब की अवैध भंडारण व तस्करी मामले में नारनौल निवासी अंकुश गोयल की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। आज बजे एडिशनल सेशंस जज अमित गौतम ने अपराध की गंभीरता व संगठित नेटवर्क को देखते हुए राहत देने से इनकार किया। 12 दिसंबर 2025 को सेक्टर-40 स्थित शराब अहाते पर छापेमारी में 3921 पेटियां व 176 बोतलें बिना होलोग्राम बरामद हुई थी।