नसीराबाद: नसीराबाद में अवैध पेट्रोल कारोबार पर बड़ा वार, रसद विभाग ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई
गुरुवार को शाम 7:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर जिले के नसीराबाद शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रसद विभाग ने अवैध रूप से बेचे जा रहे पेट्रोल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी की। विभाग की टीम ने शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई।