नरवर: आजीविका भवन में ₹15 लाख के घोटाले का आरोप, महिलाओं के दो गुट आमने-सामने, जांच की मांग
नरवर स्थित आजीविका भवन में मंगलवार को हंगामे जैसी स्थिति बन गई। दमयंती महिला सामुदायिक समिति की महिलाओं ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों पर करीब 15 लाख रुपए के घोटाले के आरोप लगाए, जिसके बाद महिलाओं के दो गुट आमने-सामने आ गए। समिति की अध्यक्ष सीता कुशवाह के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाया कि सहायक विकासखंड प्रबंधक जितेंद्र श्रीवास्तव ने