भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में गुरुवार को करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में 2 मिनट का मोहन धारण किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर अनिल जैन ब्रिज अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत कलेक्टर कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए सेनानियों की स्मृति में मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।