मढ़ौरा: बगही नहर पुल पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा
Marhaura, Saran | May 23, 2026 अमनौर के बगही नहर पुल पर सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान जिले के तरैया थाना क्षेत्र के सानी खराटी गांव निवासी राम प्रसाद महतो के 35 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न महतो के रूप में की गई। वहीं अमनौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर सदर अस्पताल छपरा में शनिवार की दोपहर 2 बजें के लगभग शव का पोस्टमार्टम करा