युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) द्वारा शनिवार को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में ‘ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा’ अभियान के तहत एक विशाल जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।