हरदोई: हरदोई में बिजली विभाग की समीक्षा बैठक का जनप्रतिनिधियों ने किया बहिष्कार, सांसद जयप्रकाश रावत ने लगाई फटकार
Hardoi, Hardoi | Apr 4, 2026 हरदोई में बिजली व्यवस्था को लेकर स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब जनप्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। निर्धारित समय पर बिजली विभाग के अधिकारी बैठक स्थल पर मौजूद रहे,लेकिन लंबे इंतजार के बावजूद कोई भी विधायक वहां नहीं पहुंचा।