लोहरदगा: अग्निवीर योजना देश की सुरक्षा को दीमक लगाने वाली योजना है: पूर्व सैनिक अध्यक्ष सूबेदार एच एन यादव
29 जनवरी 2024 झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी पूर्व सैनिक विभाग के तत्वावधान में राजेंद्र भवन लोहरदगा में संवाददाता सम्मेलन किया। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए,पूर्व सैनिक अध्यक्ष सूबेदार एच एन यादव ने कहा कि मोदी सरकार की अग्रिपथ योजना भारतीय सेना के वीरों और वीरता की परंपरा को अपमानित और कलंकित करने वाली योजना है।