शामली: शामली जनपद के सभी फायर स्टेशनों पर आयोजित किया गया फायर ड्रिल, उपकरणों के संचालन का भी कराया गया अभ्यास
Shamli, Shamli | Jun 19, 2026 शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे चीफ फायर आॅफिसर शामली के निर्देशन में जनपद के सभी फायर स्टेशनों पर अग्निकाण्ड की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए फायर ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान दमकल कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों और वाहनों के रखरखाव और संचालन का भी कुशल अभ्यास कराया गया। कर्मचारियों को अफसरों द्वारा आवश्यक दिशा—निर्देश भी जारी किए गए।