लालबकैया नदी में नहाने के दौरान हुई दर्दनाक घटना में दो बच्चों रवि किशन एवं आलोक कुमार की मौत के मामले में स्थानीय विधायक बैद्यनाथ प्रसाद का बयान सामने आया है। विधायक ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।