पूरनपुर: सीओ कार्यालय व महिला अस्पताल का मार्ग जर्जर, निर्माण न होने से मरीज व राहगीर परेशान
पूरनपुर में सीओ कार्यालय और महिला अस्पताल जाने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, जलभराव और कीचड़ होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना बारिश के भी मार्ग पर पानी भरा रहता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। सबसे अधिक दिक्कत महिला अस्पताल आने-जाने वाली गर्भवती महिलाओ