शाजापुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शुक्रवार शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिला संयोजक, जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग शाजापुर, अधिकारी मीणा मंडलोई को हॉस्टल की समस्याओं के समाधान और आरटीआई के तहत मांगी जानकारी समय पर देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। देरी पर नाराजगी जताते हुए मांग नहीं मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी