शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलैया डामरौन निवासी एक पीड़ित व्यक्ति ने अपने चाचा की हत्या के मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए आज शुक्रवार की दोपहर ढेड़ बजे पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती आवेदन दिया है। पीड़ित का आरोप है कि इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी अभी भी फरार घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।