बेगूसराय: बेगूसराय में ऑनलाइन शॉपिंग में साइबर ठगी, ₹67,544 की चपत, साइबर थाने में मामला दर्ज
बेगूसराय में ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान साइबर अपराधियों ने महिला से 67,544 रुपये की ठगी कर लिया. पीड़िता ने साइबर थाना में मामला दर्ज करवाते हुए पैसे रिकवरी की मांग की है. इस बात की जानकारी साइबर थाना द्वारा सोमवार की शाम 05:00 बजे मिली. इस संबंध में पीड़िता छौड़ाही ओपी के पतला वार्ड- 12 निवासी रेणु कुमारी ने पूरी जानकारी दी.