जमुई: लोकसभा चुनाव और होली पर्व को लेकर ख़ैरा मोड़ के पास पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा चलाई गई वाहन जांच अभियान
Jamui, Jamui | Mar 25, 2024 अगामी लोकसभा चुनाव और होली पर्व को लेकर DM राकेश कुमार और SP डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर सुरक्षा को लेकर वाहन जांच किया गया। इस दौरान शहर के ख़ैरा मोड़ के पास मजिस्ट्रेट अनुज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बारी-बारी से सभी वाहनों की तालाशी ली गई। साथ ही डिक्की खोलकर बारीकी से जांच-पड़ताल की गई। वहीं वाहन जांच के दौरान वाहन चालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।