नरकटियागंज में एक घर में चोरी करते चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोर की पहचान कर पुलिस ने उसे चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चोर की पहचान वार्ड 1 निवासी उदय राम के रूप में की गई है। मामले में मकान मालिक आशु अमन ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।