#भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र स्थित भवनपुरा गांव के पास विदेशी पर्यटकों से भरी एक टूरिस्ट बस अचानक स्टेयरिंग लॉक होने के कारण डिवाइडर से टकराकर पलट गई। अलवर के सरिस्का से आ रही यह बस भरतपुर के एक होटल में ठहरने के बाद आगरा जाने वाली थी, जिसमें इंग्लैंड और यूके के करीब 16 पर्यटक तथा 4 स्टाफ सदस्य सवार थे। बस चालक रमेश के अनुसार लुधावई टोल से करीब दो किलोमीटर आगे निकलते ही स्टेयरिंग जाम हो जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया। सेवर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल हुए महिला-पुरुष पर्यटकों और बस स्टाफ को अस्पताल में भर्ती कराया, जिनके सिर व हाथ-पैर में चोटें आई हैं, जबकि सुरक्षित बचे अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना करने की व्यवस्था की जा रही है।
Bharatpur, Bharatpur | Nov 17, 2026