इंदौर: विधानसभा-3 की कुछ कॉलोनियों के नाम बदलने की उठी मांग; BJP विधायक गोलू शुक्ला ने महापौर को पत्र लिखा, कांग्रेस का पलटवार
Indore, Indore | Dec 28, 2024 इंदौर की विधानसभा 3 के बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को पत्र लिखकर उनकी विधानसभा की कुछ कालोनियों के नाम बदलने की मांग की है। विधायक का कहना है कि इन नामों को बदलकर धार्मिक मूल्यों के अनुरूप किया जाना चाहिए। वही कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव ने विधायक के इस पत्र पर कांग्रेस ने पलटवार किया है।