बिसौली: वजीरगंज पुलिस ने जुआ खेलते 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, नकदी व ताश बरामद
वजीरगंज थाना पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 7 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान वजीरगंज थाना पुलिस गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शनिवार रात्रि में 11:00 बजे करीब मुखबिर से सूचना मिली कि साप्ताहिक बुद्धबाजार के मैदान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।