चरखारी: चरखारी के गोलाघाट तालाब में अधिशासी अधिकारी अमरजीत के निर्देश पर चला विशेष सफाई अभियान
चरखारी के ऐतिहासिक गोलाघाट तालाब में अधिशासी अधिकारी अमरजीत के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत तालाब की सीढ़ियों, घाटों तथा आसपास के क्षेत्रों की व्यापक रूप से साफ-सफाई कराई गई, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता और सुंदरता दोनों में सुधार देखने को मिला। नगर पालिका परिषद द्वारा चलाए गए इस अभियान में सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई की गई।