रायबरेली: गुरुबख्शगंज थाने की पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो अभियुक्तों को थाना क्षेत्र से ही किया गिरफ्तार
गुरबक्शगंज थाने की पुलिस टीम द्वारा,मंगलवार को अवैध मादक पदार्थ के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।गुरबक्शगंज थाना अध्यक्ष प्रवीर गौतम ने बताया कि,थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान,पुलिस ने राजेश कुमार,व दीपू को गिरफ्तार किया है,जमा तलाशी में 2300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।अभियुक्तों पर कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।