सदर: आकाशीय बिजली का कहर: लखनऊ के रामजानकी मंदिर का गुंबद टूटा, गांव में दहशत
Sadar, Lucknow | May 4, 2026 लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र स्थित उलरापुर बसहा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से रामजानकी मंदिर को भारी नुकसान पहुंचा। तेज झटके के चलते मंदिर में दरारें पड़ गईं, वायरिंग पूरी तरह ध्वस्त हो गई और गुंबद टूटकर दूर जा गिरा। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया गया था।