बांसवाड़ा: राज तालाब पुलिस ने नकबजनी का खुलासा किया, 8 लाख कैश और 15 लाख के जेवर बरामद, टाईमपास को गिरफ्तार किया
राज तालाब थानाधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।पुलिस ने आरोपी विजयपाल उर्फ टाईमपास पुत्र वागुड़ा, निवासी रोहनिया कुपड़ा, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की 8 लाख रुपये की नकदी,चोरी की रकम से खरीदा गया बरामद जेवरात में करीब 17.5 ग्राम वजन की सोने की गले की आड़, करीब 7.5 ग्राम की कान की झुमकी, नाक का कांटा, चांदी पायल बरामद किया।