लातेहार: नीट परीक्षा को लेकर लातेहार प्रशासन अलर्ट, होटल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर रखी जा रही पैनी नजर
नीट परीक्षा को लेकर लातेहार प्रशासन अलर्ट, होटल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर रखी जा रही पैनी नजर लातेहार। नीट (UG) परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर लातेहार जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। परीक्षा को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।