कुंडम: सहदरा में पिकअप पलटने से चालक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी
थाना कुंडम के अंतर्गत ग्राम सहदरा (केरी टोला) में एक दुखद हादसे में पिकअप वाहन पलटने से उसके चालक सुनील चौधरी (30 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक ने करीब 5 माह पूर्व ही एक फोर्स पिकअप गाड़ी (क्रमांक MP20GA8218) खरीदी थी, जिसे वह स्वयं चलाता था। दिनांक 16 मई 2026 की रात सुनील जब अपने घर के सामने ऊबड़-खाबड़ और गड्ढे वाली रोड वाहन