दरभंगा: गुप्त सूचना पर मद्य निषेध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 146.880 लीटर विदेशी शराब बरामद,तीन पहिया वाहन सहित दो तस्कर गिरफ्तार
दरभंगा मद्यनिषेध सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मद्य निषेध पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शोभन (एन.एच.) के समीप एक तीन पहिया वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 146.880 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में दो की गिरफ्तारी हुई है। यह जानकारी गुरुवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।