चायल: कौशाम्बी - रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मामला थाना चरवा के सैय्यद सरावा गांव का
कौशाम्बी जनपद के चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सैयद सरावां गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह लोगों ने ट्रैक किनारे युवक का शव पड़ा देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही चरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।