गुना नगर: भैसारवास: सांप बना किसान की जान का दुश्मन, दो साल बाद उसी जगह फिर डसा,मौत
अशोकनगर के ग्राम भैसारवास निवासी 50 वर्षीय किसान चिरौंजी लाल कुशवाह की सांप के डसने से मौत हो गई। 9 जुलाई दोपहर खेत पर फसल देखने के दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। परिजन कई घंटों तक झाड़-फूंक कराते रहे, जिससे इलाज में 5–6 घंटे की देरी हुई। बाद में गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 10 जुलाई सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।