खुरई: महावीर वार्ड निवासी एक युवक की जहर खाने से बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
Khurai, Sagar | Jan 20, 2025 रविवार दोपहर लगभग 2 बजे महावीर वार्ड निवासी 22 वर्षीय युवक सोनू पाठक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। परिजन युवक को खुरई अस्पताल ले गए जहां से उसे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। 108 एम्बुलेंस ने शव जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां शाम 5 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया